- Hindi News
- Women
- Lifestyle
- Make Three Sweets Made From Jaggery Called Super Food, Make Jaggery Pudding Or Gajak, Please The Guests, The Message Made From This Will Also Be Liked By Everyone
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक



ठंडक के इस मौसम में शक्कर के बजाय गुड़ से बनी चीजें खाएं। इससे बनी ऐसी कई डिश हैं जिन्हें घर मे आसानी से बनाया जा सकता है। यहां बताई जा रही हैं गुड़ से बनने वाली तीन स्वादिष्ट स्वीट डिश। इसे बनाने में समय भी कम लगता है। हर उम्र के लोगों को ये स्वीट डिश खूब पसंद आएंगी।



सर्दी में सेहत के लिए फायदेमंद गुड़ :
गुड़ में विटामिन ए और बी होता है। इसमें ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, मैग्निशियम मौजूद है। गुड़ में फॉस्फोरस की मात्रा अधिक रहती है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस मौसम में गुड़ की चाय पीना भी फायदेमंद है जो सर्दी का असर कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी दूर करने में सहायक है। इसे खाने में बॉडी में रेड ब्ल्ड सेल्स की संख्या बढ़ती है। इस मौसम में बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम या खांसी ठीक करने के लिए गुड़ खाना फायदेमंद है।



प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से होगा फायदा :
गर्भवती महिलाएं अगर शक्कर के बजाय गुड़ खाएं तो फायदा होगा। यह एनीमिया की कमी तो पूरी करता ही है, साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी फायदेमंद है। डिलिवरी के बाद भी महिलाओं को गुड़ से बने लड्डू खिलाएं जाते हैं ताकि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।



रोज गुड़ खा रहे हैं तो ध्यान रखें ये बातें :
गुड़ को सीमित मात्रा में ही खाएं। ज्यादा गुड़ खाने से वजन बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है तो गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें। वे गर्भवती महिलाएं जिन्हें डायबिटीज है, गुड़ खाने से पहले डॉक्टर से पूछें।